Today News

प्रशासन की लापरवाही का नतीजा,धान का उठाव नहीं होने के कारण धान ख़रीदी केंद्रों पर बारिश में धान हो रहे हैं बर्बाद।

Today News

संजीव सिंह की खबर।

चिरिमिरी कोरिया(छ. ग) आपको बता दें कि कोरिया जिले के ज्यादातर धान खरीदी केंद्रों से प्रशासन ने अभी तक धान का उठाव नहीं किया है जिसके कारण बेमौसम बरसात और आंधी तूफान की वजह से धान अंकुरित होने लगे हैं जिसके कारण अब धान बर्बाद हो रहे हैं, वही स्थानीय अधिकारी जनप्रतिनिधि धान खरीदी केंद्रों का मुआयना करके चले जाते हैं बावजूद इसके धान की उठाव अभी तक नहीं हो रही है,गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जहां धान खरीदी को एक त्यौहार की भांति अभियान चलाकर किसानों से धान की खरीदारी कि गई थी,पूरे जिले में लाखो टन धान बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गया हैं,वहीं धान खरीदी केंद्र के प्रभारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को पत्राचार करने के बाद भी धान का उठाव नहीं किया जा रहा है अगर जल्द ही धान का उठाव नहीं किया गया तो धान खरीदी केंद्र में रखे गए लाखो टन धान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।

Follow Us On You Tube